×

दीपिका ने कहा, सरनेम क्यों बदलूं, मैंने इंडस्ट्री में पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की

 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने पिछले साल अभिनेता रणवीर सिंह से शादी की थी। शादी के बाद दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया से लेकर खबरों तक सुर्खियों में छाई हुई थी। शादी के बाद चर्चा है कि क्या दीपिका पादुकोण अपना सरनेम बदलेंगी। हाल ही में जब उसे ये सवाल पूछा गया तो जानिए दीपिका पादुकोण ने क्या जवाब दिया। दीपिका पादुकोण ने इसका जवाब देते हुए कहा कि, शायद मैंने अपना नाम कमाने और पहचान बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत की है तो सवाल यह है कि मैं क्यों बदलूं?

दीपिका ने कहा कि, इसकी एक वजह और है। दरअसल मैंने और रणवीर ने कभी इस बारे में बात ही नहीं की। तो हमने कभी इस बारे में सोचा ही नहीं।

आपको बता दें कि पिछले साल बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने शादी की। जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, सोनम कपूर और आनंद आहूजा, ​प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी रही है। शादी के बाद अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपना सरनेम के साथ सोनम के आहूजा और प्रियंका चोपड़ा ने जोनस एड कर लिया है। अब सभी को इंतजार है कि दीपिका पादुकोण अपना सरनेम कब बदलेंगी।

खैर अगर हम दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म की बात करें तो वो जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में नजर आने वाली है। इसमें वो एक एसिड एटैक सरवाईवर ​का किरदार निभाने वाली हैं। वहीं अगर हम अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्मों की बात करें तो उनकी अगली ’83’ की तैयारियों में व्यस्त हैं।