×

सामने आई नील नितिन मुकेश की बेटी की पहली झलक, वायरल

 

बीते सप्ताह ही बॉलीवुड के अभिनेता नील नितिन मुकेश के घर एक बड़ी खुशखबरी आई थी। नील नितिन मुकेश की पत्नी रूकमणी सहाय ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया था। उसका जन्म बीते गुरूवार को हुआ था। रूकमणी ने मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। कल यानी रविवार को ही नील नितिन मुकेश अपनी पत्नी के साथ अब अपने घर पहुंच गए हैं। जब से सभी को ये पता चला की नील पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है तभी से चारों तरफ बधाई देने वालों का तांता लग गया है। इतना ही नहीं इसी बीच नील नितिन मुकेश ने अपने नन्ही परी का नामरण भी कर दिया है। नील नितिन मुकेश ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, मुझे और रुकमणी को ये बताते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि हमारे घर में प्यारी सी बेटी नुर्वी का आगमन हो चुका है। पूरा मुकेश परिवार खुश है। भगवान की दया से मां और बेटी भी सकुशल है।

अब आप जो इतने दिनों से नील नितिन मुकेश की बेटी की तस्वीर देखने के लिए उत्साहित थे तो अब उन्होंने खुद अपनी बेटी की तस्वीर शेयर कर दी है। घर आने के बाद नील ने अपनी, पत्नी रूकमणी और बेटी के साथ तस्वीरें खिंचवाई। जिसमें तीनों एक साथ दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में तो नुर्वी कैमरे की तरफ ऐसे देख रही हैं कि आप भी हैरान रह जाएंगे।

आपको बता दें कि नील ने साल 2017 के फरवरी महीने में रूकमणी सहाय से शादी की थी। इस दौरान दोनों की कई तस्वीरें सोशल मी​डिया पर चर्चा का विषय बनी हुई थी।