×

नीतू सिंह बॉलीवुड की एक जानी मानी अभिनेत्री में से एक रही है उन्होंने

 

नीतू सिंह बॉलीवुड की एक जानी मानी अभिनेत्री में से एक रही है उन्होंने बचपन  से ही फिल्मो की तरफ रुख कर लिया था और बचपन से ही लोगो ने उन्हें काफी पसंद करना शुरू कर दिया था। आज नीतू सिंह का जन्म दिन है और आज हम आपको बताने जा रहे है नीतू सिंह की वो फ़िल्मे जो आपको जरुर देखनी चाहिए। यह बात अलग है नीतू सिंह ने अपनी ज्यादातर फिल्मे ऋषि कपूर के साथ की जो की बॉक्स ऑफिस पर काफी ज्यादा कामियाब भी रही। तो तैयार हो जाइये नीतू सिंह की बेस्ट फ़िल्मो की लिस्ट जानने के लिए। 

रफू चक्कर 

यह दो दोस्तों की कहानी है जो एक हत्या के विटनेस होते होते है, इस फिल्म में नीतू सिंह के साथ ऋषि कपूर मदन पूरी जैसे कई बड़े कलाकार थे, यह एक काफी मजेदार फिल्म है।

खेल खेल में 

इस फिल्म की कहानी को आप काफी पसंद करेगे साथ ही इस फिल्म के सोंग्स भी काफी ज्यादा मजेदार है। यह फिल्म लव और कॉमेडी का एक अनूठा मेल है। इस फिल्म में नीतू और ऋषि कपूर है।

कभी कभी 

यह एक बहुत ही कमाल की फिल्म है आपको इस एक बार जरुर देखनी चाहिए। ऋषि कपूर , नीतू सिंह , शशि कपूर , अमिताभ बच्चन , राखी गुलज़ार की यह फिल्म जिंदगी के कई पहलु को छूती है। यह दो युवाओ की कहानी है जो एक दुसरे से प्यार करते है लेकिन उनके घर वाले नहीं चाहते की वह शादी करे।

दो दूनी चार 

यह एक बहुत खूबसूरत फिल्म है इस फिल्म में नीतू सिंह और ऋषि कपूर एक मिडिल क्लास फॅमिली का किरदार निभाते नज़र आए है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म काफी ज्यादा कामयाब भी रही और इस जोड़ी को लोगो ने बहुत पसंद किया।

अमर अकबर अन्थोनी 

यह बॉलीवुड की सबसे कामयाब फ़िल्मो में से एक है , इस मल्टी स्टार फिल्म में भी नीतू अपनी एक अलग छाप छोड़ने में कामयाब हो पाई थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन , ऋषि कपूर, विनोद खन्ना , नीतू सिंह , प्राण जैसे कई बड़े स्टार थे।

नीतू सिंह बॉलीवुड की एक जानी मानी अभिनेत्री में से एक रही है उन्होंने बचपन  से ही फिल्मो की तरफ रुख कर लिया था और बचपन से ही लोगो ने उन्हें काफी पसंद करना शुरू कर दिया था। आज नीतू सिंह का जन्म दिन है और आज हम आपको बताने जा रहे है नीतू सिंह की वो फ़िल्मे जो आपको जरुर देखनी चाहिए। नीतू सिंह बॉलीवुड की एक जानी मानी अभिनेत्री में से एक रही है उन्होंने