×

Rohit shetty: रोहित शेट्टी को मुंबई पुलिस ने किया सम्मानित, कहा असली दिलवाला

 

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक और फिल्म मेकर रोहित शेट्टी को हाल ही में मुंबई पुलिस ने असली दिलवाले बताया है। मुंबई पुसिल ने रोहित शेट्टी के उनके द्वारा किए गए फ्रंटलाइन वॉरियर के लिए अच्छा कार्य करने के लिए किया गया है। रोहित शेट्टी को लेकर मुंबई पुलिस ने अपने सोशल मीडिया के अधिकारिक अकाउंट पर शेयर करते हुए उनके काम की तारीफ की और उनकी सराहना की है। जिसमे उन्होंने बताया कि रोहित शेट्टी ने इस महामारी के दौर में पुलिस वालों की कई तरह से मदद की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रोहित शेट्टी को उनकी बॉलीवुड फिल्म सिंबा, सिंघम और सूर्यवंशी के लिए जाना जाता है। मुंबई पुलिस ने डायरेक्टर रोहित शेट्टी की तारीफ करते हुए कहा कि, रोहित ने कई अवसर पर मुंबई पुलिस की मदद की है। जिसमे उन्होंने पुलिस के रहने, खाने और मेडिकल की व्यवस्था की है। साथ ही रोहित शेट्टी की एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमे वो मुंबई पुलिस के से बुके लेते हुए नजर आ रहे है। इस दौरान रोहित शेट्टी के चेहरे की स्माइल इस बात को जाहिर कर रही है कि वो इस सम्मान को पाकर बेहद खुश है। रोहित शेट्टी को मुंबई पुलिस कमिश्नर ने सम्मानित किया है। मुंबई पुलिस के इस पोस्ट पर एक शख्स ने लिखा कि, रोहित शेट्टी जी मैं आप पर गर्व करता हुं। आप मेरे आइडियल पर्सन है।

Dilip Kumar Birthday: इसलिए ऑस्कर जीतने वाली फिल्म के बड़े आफर को ठुकरा दिया था दिलीप कुमार ने

Virushka Anniversary: इस खास तस्वीर के साथ विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को दी ​मैरिज एनिवर्सरी की बधाई

Ajay Devgn: अब शायद ही पूरी हो सकती है अजय देवगन की ये इच्छा, सामने आया कारण