×

जन्मदिन पर जानें अभिनेत्री मौसमी चटर्जी की अनसुनी बातें

 

दोस्तों आज सत्तर और अस्सी के दशक की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री मौसमी चटर्जी का जन्मदिन हैं। मौसमी चटर्जी हिंदी सिनेमा की ऐसी अदाकारा है जिन्होंने अपनी रूमानी अदाओं से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया था। आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनकी कुछ खास और अनसुनी बातें बताने जा रहे हैं। मौसमी चटर्जी अपने अभिनय करियर की शुरूआत साल 1967 में प्रदर्शित बंगला फिल्म बालिका वधू से की थी। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी, दर्शक आज भी इस फिल्म को बड़े ही चाव से देखना पसंद करते हैं। इस फिल्म में मौसमी चटर्जी के साथ सचिन नजर आए थे। फिल्म में दोनों की काफी क्यूट केमिस्ट्री दिखाई दी थी। बंगला फिल्म के बाद मौसमी चटर्जी की अगली फिल्म साल 1974 में आई रोटी कपड़ा और मकान थी। जिसमे उनके अलावा अभिनेता मनोज कुमार भी थे। फिल्म रोटी कपड़ा और मकान में मौसमी चटर्जी के अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। रोटी कपड़ा और मकान के लिए मौसमी को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार का नामांकन मिला। इसके बाद वो कई फिल्मों में नजर आई। उनकी लगभग सारी फिल्मों को दर्शक पसंद करते थे। मौसमी चटर्जी ने अपने अभिनय करियर के दौरान कई अभिनेताओं के साथ काम किया है लेकिन उनकी जोड़ी संजीव कुमार, जीतेंद्र, राजेश खन्ना, शशि कपूर और अमिताभ बच्चन के साथ ज्यादा पसंद की जाती थी।मौसमी चटर्जी ने सिंगर हेमंत कुमार से शादी रचा कर अपना घर बसा लिया। आपको बता दें कि शादी करने और दो बच्चों की मां बनने के बाद मौसमी चटर्जी ने बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री अपने आपको स्थापित किया है, उनके दो बच्चे हैं।

आज मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री मौसमी चटर्जी का जन्मदिन हैं। मां बनने के बाद मौसमी चटर्जी ने बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री अपने आपको स्थापित किया है, उनके दो बच्चे हैं। फिल्म रोटी कपड़ा और मकान में मौसमी के अभिनय की तारीफ हुई थी। जन्मदिन पर जानें अभिनेत्री मौसमी चटर्जी की अनसुनी बातें