×

संजय दत्त को हथियार बना शत्रुघ्न सिन्हा ने मारा बॉलीवुड इंडस्ट्री को ताना, कहा ‘सुभाष घई के साथ काम करने से कतराऊंगा नहीं…’

 

तनुश्री दत्ता के द्वारा चलाया गया मीटू मूवमेंट लगातार बड़ा होता जा रहा है। इसके तहत अब तक कई हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं। आपको बता दें कि तनुश्री दत्ता ने ही कुछ समय पहले नाना नाटेकर पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया था। इसके बाद से इंडस्ट्री के कई सारे लोग #MeToo मूवमेंट को सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं आज भी कुछ लोगों में इसकों लेकर शंका बनी हुई है। मशहूर अभिनेता असरानी के बाद अब शत्रुघ्न सिन्हा का भी नाम जुड़ गया है। हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने #MeToo मूवमेंट और अपने दोस्त सुभाष घई पर बात करते हुए कहा कि, ‘मैं मीटू मूवमेंट को पूरा सपोर्ट करता हूं। अपने 40 साल के करियर में मैंने आजतक किसी भी महिला के साथ बदतमीजी नहीं की है। यह सब कहने के साथ-साथ मैं यह भी बता दूं कि मीटू मूवमेंट गलत दिशा में बढ़ रहा है।’वहीं जब उनसे ये पूछा गया कि, क्या वो अपने दोस्त सुभाष घई के साथ​ भविष्य में करेंगे क्योंकि इंडस्ट्री के कई सारे लोगों ने सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोपियों के साथ काम करने से कतरा रहे है? तो इसका जवाब देते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि, ‘क्यों नहीं? उनकी गलती हो या न हो मैं उनके साथ काम करूंगा। अगर उनकी गलती साबित होती है और वो सजा पूरी करके आते हैं तो मैं उनके साथ काम करने के लिए तैयार हूं। संजय दत्त ने अपनी सजा काटी और इंडस्ट्री ने उन्हें खुले दिल से स्वीकार किया। यहां तक कि लोग तो संजय के साथ तब भी काम कर रहे थे जब उन पर गंभीर आरोप लगे हुए थे।’

शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे अपनी बात को बढ़ाते हुए कहा कि, ‘इंडस्ट्री का यह दोगलापन मैं समझ नहीं पाता हूं। लोगों को संजय दत्त के साथ काम करने में कोई परेशानी नहीं थी, जिनको सजा हुई लेकिन सेक्सुअल हैरसमेंट आरोपियों के साथ कलाकार काम करने से इंकार कर रहे हैं। ऐसे ऐलान केवल #MeToo मूवमेंट में अपने आप को हीरो दिखाने के लिए हैं।’

शत्रुघन सिन्हा