×

कियारा नहीं कबीर सिंह के लिए ये एक्ट्रेस थीं निर्देशक की पहली पसंद

 

शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार कर रही है। फिल्म अपनी रिलीज के दिन से ही लगातार रिकॉर्ड कामय कर रही है। फिल्म ने आठ दिनों मे 146.63 करोड़ का कारोबार किया है जो एक छोटे बजट की फिल्म के लिए बहुत बड़ी बात है। जहां एक ओर फिल्म के एक्टर शाहिद के किरदार की आलोचना की जा रही है वहीं दूसरी ओर कियारा के किरदार प्रीति को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। लेकिन शायद आपको ये नहीं पता होगा कि फिल्म कबीर सिंह के लिए अभिनेत्री कियारा आडवाणी पहली पसंद नहीं थी। उनकी जगह फिल्म में मेकर्स की पहली पसंद तारा सुतारिया थी।

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 (SOTY 2) से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस तारा सुतारिया कबीर सिंह की पहली पसंद थी। लेकिन तारा ने इस फिल्म में काम करने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि उनके पास फिल्म की शूटिंग के लिए डेट्स नहीं थे। डेट्स की वजह से तारा को इस फिल्म के लिए नाकहना पड़ा। हालांकि तारा सुतारिया, टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म SOTY 2 का क्या हश्र हुआ, ये हम सब जानते हैं। वैसे अगर तारा इस फिल्म में काम करती तो उनकी किस्तम चमक गई होती। इस बारे में जब तारा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, ‘यह एक हिट फिल्म का रीमेक है, इसलिए इसे अच्छा करना ही था।’ इसके अलावा फिल्म के क्रिटिक्स से जुड़ा सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, ‘एक महिला, इंसान और एक कलाकार होने के नाते मेरे ऊपर कुछ सोशल जिम्मेदारी है पर एक कलाकार के तौर पर हमारे पास आर्ट‍िस्ट‍िक फ्रीडम और खुद को जाहिर करने की आजादी है। ये तो ऑडियंश पर निर्भर करता है कि वे क्या मायने निकाल रहे हैं। व्यक्त‍िगत तौर पर मैं अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह दोनों की फैन हूं।’

फिल्म कबीर सिंह के लिए अभिनेत्री कियारा आडवाणी पहली पसंद नहीं थी। उनकी जगह फिल्म में मेकर्स की पहली पसंद तारा सुतारिया थी। स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस तारा सुतारिया कबीर सिंह की पहली पसंद थी। लेकिन तारा ने इस फिल्म में काम करने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि उनके पास फिल्म की शूटिंग के लिए डेट्स नहीं थे। कियारा नहीं कबीर सिंह के लिए ये एक्ट्रेस थीं निर्देशक की पहली पसंद