×

महज 8 साल की उम्र में शुरू कर दिया था गाना

 

90 के दशक की सबसे मशहूर और चर्चित सिंगर कविता कृष्णमूर्ति का आज ​जन्मदिन है। कविता कृष्णमूर्ति का 25 जनवरी साल 1958 को हुआ था। इस खास मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी की कुछ अहम बाते बताने जा रहे हैं जो आपको इससे पहले शायद ही पता होगी। इसमे कोई दो राय नहीं है कि कविता कृष्णमूर्ति अपने करियर के दौरान एक से बढ़कर एक कई शानदार गाने दिए है जिसे आज भी उनके चाहने वाले पसंद करते है। इतना ही नहीं कविता कृष्णमूर्ति ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट अभिनेत्रियों की आवाज बनी है। कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी मधुर आवाज से हर किसी को अपना दिवाना बना लिया। अगर बात करें कविता कृष्णमूर्ति के करियर की शुरूआत की तो उन्होंने महज 8 साल की उम्र में गाना शुरू किया था। कविता ने 8 साल की थी तो उन्होंने एक म्यूजिक कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया था। जिसमे वो जीत गई और उनको इनाम के तौर पर गोल्ड मेडल मिला था। बस फिर क्या था यही से उनके सपनों को उड़ान मिलनी शुरू हुई और वो सिंगर बनने का ख्वाब देखने लगी। बचपन के दिनों से ही कविता कृष्णमूर्ति लता मंगेश्कर और मन्ना डे के गाने सुनती थी। एक बार कविता को लता के साथ गाने का मौका भी मिला था। इस दौरान उन्होंने उनके साथ बांग्ला गाना गाया था। कविता कृष्णमूर्ति को बॉलीवुड में पहचान फिल्म प्यार झुकता नहीं के गाने से मिली थी। इसके बाद से उनके करियर में बदलाव आया और देखते देखते वो बॉलीवुड की बड़ी सिंगर बन गई। कविता कृष्णमूर्ति को उनके काम के लिए कई सम्मा​न से भी सम्मानित किया जा चुका है। जिसमे पद्मश्री जैसे शामिल हैं। इसके अलावा उनहेंने फिल्मफेयर का अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी मधुर आवाज से हर किसी को अपना दिवाना बना लिया। अगर बात करें कविता के करियर की शुरूआत की तो उन्होंने महज 8 साल की उम्र में गाना शुरू किया था। कविता ने 8 साल की थी तो उन्होंने एक म्यूजिक कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया था। वो जीत गई और यही से उनके सपनों को उड़ान मिलनी शुरू हुई। महज 8 साल की उम्र में शुरू कर दिया था गाना