×

सलमान और रणबीर के साथ रिलेशनशिप को लेकर कैटरीना ने कही ये बड़ी बात

 

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने हाल ही में अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की है। आपको बता दें कि कैटरीना कैफ का रणबीर कपूर और सलमान खान के साथ अफेयर था लेकिन बाद में किसी कारण उनका दोनों ब्रेकअप हो गया। अब कैटरीना कैफ का कहना है कि, एक्स ब्वॉयफ्रेंड्स की उपस्थिति में चीजों को मुश्किल बनाने से बेहतर, सरल बनाना है।

आपको बता दें कि सलमान खान से ब्रेकअप के बाद कैटरीना, रणबीर कपूर के नजदीक आ गई थी। रणबीर कपूर के साथ उनका रिलेशन काफी समय तक था इतना ही नहीं दोनों साथ में लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

सलमान खान, कैटरीना के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर मजाक-मजाक में ही बहुत कुछ कह जाते हैं। हाल ही में सलमान खान ने कहा था कि, एक्स गर्लफ्रेंड्स के साथ ब्रेकअप के बाद भी एक लड़का और लड़की में दोस्ती बनी रह सकती है। वैसे सलमान का ये इशारा कैटरीना की तरफ था। मीडिया में यहां तक खबरें आई थी कि सलमान की वजह से रणबीर और कैटरीना का ब्रेकअप हुआ है। एक समय तो ऐसी खबरें भी सामने आई थी कि रणबीर कपूर ने अपनी मां नीतू कपूर को कैटरीना के साथ शादी करने के लिए भी मना लिया है। लेकिन सलमान खान के एक बयान की वजह से उनकी जोड़ी टूट गई।

वैसे इसमे कोई दो राय नहीं है कि कैटरीना बॉलीवुड की मेहनती अभिनेत्रियों में से एक है उन्होंने इस मुकाम पर पहुंचने के लिए काफी मेहनत की थी। उनका कहना भी है कि बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की है।

कटरीना का कहना है कि, उन्होंने जब बॉलीवुड में एंट्री की थी उन्हें पता था कि अगर यहां जगह बनानी है तो काफी मेहनत करनी होगी।