×

इससे पहले नहीं जानते होंगे आप करिश्मा कपूर के बारे में ये बातें

 

आज बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और कपूर खानदार की लाडली बेटी करिश्मा कपूर का जन्मदिन हैं। 90 के दशक की अगर बात करें तो करिश्मा कपूर उस दौरान की टॉप अभिनेत्री थी। जिन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। इसमे कोई दो राय नहीं है कि उन्होंने अपने करियर के दौरान अच्छी खासी सफलता पाई। उस समय बॉलीवुड में करिश्मा की पॉपुलैरिटी चरम पर थी और उन्होंने सलमान खान, शाहरूख खान और आमिर खान सहित कई बड़े स्टार्स के साथ फिल्मों में काम किया। वैसे तो करिश्मा कपूर की लाइफ एक खुली किताब की तरह रही लेकिन इसके बावजूद उनकी लाइफ के कुछ किस्से ऐसे हैं जिसे शायद आप नहीं जानते होंगे। आज हम इस खास मौके पर उनकी लाइफ के उन अनसुने पहलू के बारे में बताने जा रहे हैं।

करिश्मा कपूर का जन्म 25 जून 1974 को मुंबई में हुआ था। वो अभिनेता रणधीर कपूर और अभिनेत्री बबिता की बेटी हैं। उनकी एक छोटी बहन करीना कपूर खान है जो बॉलीवुड की दुनिया एक बड़ा नाम है। करिश्मा कपूर बॉलीवुड के शोमैन राजकपूर की पोती है।

उनकी मां बबिता ने हॉलीवुड एक्ट्रेस जीना लोलोब्रिगिडा के नाम पर उनका नाम ‘लोलो’ रखा था। यही कारण है कि करिश्मा कपूर को बॉलीवुड की लोलो कहा जाता है। करिश्मा कपूर और उनकी बहन करीना को उनकी मां ने पाला। करिश्मा कपूर ने छठी क्लास में पढ़ाई छोड़ दी थी। करिश्मा कपूर ने अपने करियर की शुरूआत 17 साल की उम्र में प्रेम कैदी से की थी।आपको बता दें कि करिश्मा कपूर खानदान की पहली लड़की थी जिन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा था। क्योंकि पहले कपूर परिवार में महिलाओं के फिल्मों में काम करने की प्रथा नहीं थी। यही कारण है कि करिश्मा के माता और पिता में झगड़ा हो गया था और दोनों अलग रहने लगे थे। हालांकि बाद में दोनों साल 2007 में दोबार एक हो गए। इस दौरान दोनों 1988 से लेकर 2007 तक बबीता और रणधीर अलग रहे थे।

करिश्मा कपूर का जन्म 25 जून 1974 को मुंबई में हुआ था। वो अभिनेता रणधीर कपूर और अभिनेत्री बबिता की बेटी हैं। उनकी एक छोटी बहन करीना कपूर खान है जो बॉलीवुड की दुनिया एक बड़ा नाम है। करिश्मा कपूर बॉलीवुड के शोमैन राजकपूर की पोती है। उनकी मां बबिता ने हॉलीवुड एक्ट्रेस जीना लोलोब्रिगिडा के नाम पर उनका नाम 'लोलो' रखा था। इससे पहले नहीं जानते होंगे आप करिश्मा कपूर के बारे में ये बातें