तख्त के बाद एक और फिल्म जाह्नवी कपूर के हाथ लगी, इस अभिनेता के साथ करेंगी रोमांस
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में अपने अभिनय करियर की शुरूआत करण जौहर की फिल्म धड़क से की थी। इस फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर अच्छी कमाई की थी। इसके बाद जाह्नवी कपूर के हाथ करण जौहर की अगली बड़े बजट की फिल्म तख्त हाथ लगी थी। जो जल्द ही फ्लोर पर आने वाली है। इसमें जाह्नवी कपूर के अलावा रणवीर सिंह, करीनाक कपूर, अनिल कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। इसमें जाह्नवी कपूर की जोड़ी रणवीर सिंह के साथ होगी। वहीं अलिया की विक्की कौशन के साथ होगी।