राजू हिरानी पर लगे यौन शोषण के आरोपाें पर आया जावेद अख्तर का बयान
बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पर बीते दिनों यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। उनपर लगे आरोपों पर पूरा बॉलीवुड शॉक्ड हैं। वहीं कुछ सेलेब्स उनके सपोर्ट में उतरे हैं। जिसमें अरशद वारसी, दिया मिर्जा और शरमन जोशी उनका समर्थन कर चुके हैं। अब राजकुमार हिरानी के सपोर्ट में मशहूर लेखक और संगीतकार जावेद अख्तर का नाम भी शामिल हो गया हो गया।
वहीं हाल ही में फिल्म संजू में काम कर चुकी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने हिरानी को सपोर्ट करते हुए कहा कि, मैं इस पूरे विवाद और आरोपों से बहुत उदास हूं। जो भी यह आरोप लगा रहा है वह बहुत बचकाना है। मैं इस बारे में सोच भी नहीं सकती। मैं उनके साथ काम कर चुकी हूं और वह मेरे लिए एक शानदार अनुभव रहा है। जब मैंने यह खबर सुनी तो मैं शॉक से ज्यादा उदास हो गई।
वहीं अभिनेता शरमन जोशी ने सोशल मीडिया पर कहा कि, राजू सर, एकता, सच्चाई, दया, चरित्र और सम्मान वाले व्यक्ति हैं। ये गुण आजकल के लोगों में नहीं होते हैं। मैं उनसे बहुत प्रभावित हूं और उनसे सीखकर ही मैं एक बेहतर इंसान बना हूं। यह समय बीत जाएगा और मैं समझ सकता हूं कि यह समय कितना बुरा है। इसके अलावा और भी कई सितारों ने उनका पूरा सपोर्ट किया है।