ये है श्रीदेवी की टॉप 10 बेस्ट फिल्में
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं रही। उनका 25 फरवरी को दुबई के एक होटल में अचानक कॉर्डियक अरेस्ट पड़ने से निधन हो गया। जिसके बाद पूरा देश सकते में है। आपको बता दें कि वो दुबई में अपने भांजे की शादी समारोह में गई थी। उसके बाद से वो नहीं लौटी। अब हमारे बीच मौजूद नहीं हैं लेकिन उनकी कुछ यादें वो अपनी फिल्मों के जरिए छोड़ गई है। आज हम आपके लिए उनकी कुछ बेस्ट मूवी की लिस्ट लेकर आए हैं।
सदमा
श्रीदेवी की फिल्म सदमा उनकी बेस्ट मूीवज में से एक है। सदमा 1983 में रिलीज हुई थी, इसमें उनके साथ कमल हासन मुख्य किरदार में थे।
मि. इंडिया
श्रीदेवी और अनिल कपूर की जोड़ी वाली मि.इंडिया सबसे बेहतरीन फिल्मों में शामिल है। उनकी ये फिल्म 1987 में रिलीज हुई थी।
लम्हे
लम्हे उनकी सुपर डुपर हिट फिल्म हैं इसमें भी उनके साथ अनिल कपूर थे। ये फिल्म 1991 को रिलीज हुई थी।
नगीना
उनकी इस फिल्म को शायद ही कभी कोई भूल पाए। नगीना उनकी सुपर हिट फिल्मों में से एक हैं ये 1986 में रिलीज हुई थी।
चांदनी
ऋषि कपूर और श्रीदेवी की इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया। ये साल 1989 में रिलीज हुई थी।
जुदाई
श्रीदेवी ने अनिल कपूर के साथ कई फिल्म की थी, जुदाई में भी दोनों साथ में नजर आए थे। ये साल 1997 में रिलीज हुई थी।
खुदा गवाह
अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी की ये फिल्म दर्शक शायद ही कभी भूल पाए। ये साल 1992 में आई सुपरहिट फिल्मों में से एक है।
लाडला
1994 में आई श्रीदेवी की फिल्म लाडला भी उनकी बेस्ट फिल्म हैं, इसमें उनके साथ अनिल कपूर नजर आए थे। लाडला 1994 में रिलीज हुई थी।
चालबाज
श्रीदेवी की चालबाज फिल्म 1989 में रिलीज हुई थी, इसमें उनके साथ रजनीकांत और सनी देओल मुख्य भूमिका में थे।
इंग्लिश विंग्लिश
15 साल बाद उनकी कमबैक फिल्म इंग्लिश विंग्लिश सबसे शानदार फिल्मों में से एक है।