×

एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मों में नजर आएंगी किआरा आडवाणी

 

बॉलीवुड की अभिनेत्री किआरा आडवाणी की आने वाले दिनों में एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में रिलीज होने वाली हैं। किआरा आडवाणी इस वक्त इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा अभिनेत्री हैं, यही कारण है कि ​कई फिल्ममेकर्स और डायरेक्टर उनको अपनी फिल्मों में लेना चाहते हैं। किआरा आडवाणी के पास इस वक्त कई दमदार प्रोजेक्ट्स हैं। जिसके जरिए वो बॉक्स आफिस पर राज करने वाली हैं। आइए देखें उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट –

कबीर सिंह
किआरा आडवाणी को आप जल्द ही शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह में देखने वाले है। कुछ समय पहले ही उनकी इस फिल्म का टीजर सामने आया था। ये साउथ की सुपरहिट ‘अर्जुन रेड्डी’ की हिंदी रीमेक है।

गुड न्यूज
कबीर सिंह के बाद किआरा आडवाणी गुडन्यूज ​फिल्म में नजर आएंगे जिसमे उनके अलावा अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। हाल ही में फिल्म की शूटिंग पूरी हुई हैं।

इसके अलावा किआरा को एक और बड़ी फिल्म के लिए कास्ट किया गया है जिसमे में अभिनेता अक्षय कुमार के आपोजिट नजर आएंगी। इस फिल्म में वो अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभाने वाली हैं।

शेरशाह
किआरा आडवाणी को सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक फिल्म में दिखने वाली हैं। जो कारगिल युद्ध के हीरो विक्रम बत्रा की बायोपिक हैं।

ट्यूजडेज एंड फ्राइडेज
खबरों के अनुसार, किआरा को संजय लीला भंसाली की फिल्म के लिए कास्ट किया जा सकता है। जिसमें उनके साथ शाहिद कपूर नजर आ सकते हैं।

किआरा आडवाणी के पास इस वक्त कई दमदार प्रोजेक्ट्स हैं। जिसके जरिए वो बॉक्स आफिस पर राज करने वाली हैं। जिसमे उनकी फिल्म- कबीर सिंह, शमशेरा, गुडन्यूज, ट्यूजडेज एंड फ्राइडेज और अक्षय कुमार के साथ एक फिल्म में दिखाई देंगी। किआरा आडवाणी इस वक्त इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा अभिनेत्री हैं, यही कारण है कि ​कई फिल्ममेकर्स और डायरेक्टर उनको अपनी फिल्मों में लेना चाहते हैं। एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मों में नजर आएंगी किआरा आडवाणी