×

इस खास अंदाज में फरहान ने बेटी को किया बर्थडे विश

 

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसे कलाकर हैं जो अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को अच्छे से मैनेज करना जानते हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड के मशहूर डायेक्टर, प्रोड्यूसर और अभिनेता फरहान अख्तर का नाम भी आता है। फरहान अख्तर अपने काम में चाहे जितने ही व्यस्त क्यों ना हो लेकिन वो अपनी फैमिली के साथ समय बिताना नहीं भूलते है। अब बीते दिन फरहान अख्तर की बेटी अकीरा का जन्मदिन था। तो इस खास मौके पर अभिनेता अपनी बेटी को सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करके जन्मदिन की बधाई दी। फरहान अख्तर ने ये तस्वीर इंस्टा पर शेयर की ​जो अकीरा के बर्थडे सेलिब्रेशन का था। इस तस्वीर में फरहान अख्तर के साथ उनकी बेटी अकीरा और उनकी पूर्व पत्नी अधुना नजर आ रही है। वैसे इस छोटी सी फैमिली की ये तस्वीर बेहद प्यारी हैं। अभिनेता फरहान अख्तर ने अपने पोस्‍ट में अकीरा को बधाई दी और अपने सपनों को पूरा करने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने ये भी कि खुद अभिनेता और उनकी पूर्व पत्नी अधुना हमेशा उनके साथ है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फरहान अख्तरन दो बच्चों शाक्या और अकीरा के पिता है जो उनकी पूर्व पत्नी अधुना से है। कुछ समय पहले ही अधुना और फरहान एक दूसरे से अलग हो गए थे। अधुना से अलग होने के बाद फरहान अख्तर शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों के रिलेेशनशिप को लेकर कई तरह की खबरें आया करती है। इसके अलावा दोनों को कई मौकों पर स्पॉट भी किया जाता है। खैर अगर हम फरहान अख्तर के काम की बात करें तो वो इन दिनों फिल्म तूफान की शूटिंग कर रहे हेै। जिसका निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा कर रहे हैं। उनकी ये फिल्म इस साल 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।

फरहान अख्तर की बेटी अकीरा का जन्मदिन था। इस मौके पर अभिनेता अपनी बेटी को सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करके जन्मदिन की बधाई दी। तस्वीर में फरहान के साथ उनकी बेटी अकीरा और उनकी पूर्व पत्नी अधुना नजर आ रही है। इसके अलावा उन्होंने ये भी कि खुद अभिनेता और उनकी पूर्व पत्नी अधुना हमेशा उनके साथ है। इस खास अंदाज में फरहान ने बेटी को किया बर्थडे विश