×

साल 2019 में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं फरहान अख्तर, शिवानी डांडेकर के घर जल्द ही बज सकती है शहनाई

 

बॉलीवुड में बीते साल यानी 2018 में कई मशहूर बॉलीवुड जोड़ियों ने शादी कर ली है। अब लगता है कि ये साल भी बैंड बाजा बारात होने वाला है। जी हां आपको बता दें कि पिछले काफी समय से खबरें ऐसी आ रही हैं कि इस साल बॉलीवुड की कई जोड़ियों का प्यार शादी जैसे पवित्र बंधन में बंधने वाला है। वहीं बॉलीवुड की कुछ जोड़ियां ऐसी हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ के बारें में खुलकर बोलने से हिचकिचाती हैं। हालांकि आए दिन आई इन स्टार्स के बीच की केमिस्ट्री से ये पता चल जाता है कि दोनों के बीच कुछ तो है जो पक रहा है। अगर हम बात करें अभिनेता फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिवानी डांडेकर की तो इनके केस में भी कुछ ऐसा ही है। आपको बता दें कि पिछले कुछ सालों से फरहान और शिवानी का नाम एक दूसरे से जोड़ा जा रहा था। इसके बाद अब दोनों ही अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक दूसरे की तस्वीरें भी शेयर करने लगे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं पिछले कई इवेंट में फरहान और शिवानी को एक साथ देखा गया है। हाल ही में हुए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के मुंबई में हुए रिसेप्शन की तो यहीं पर शिवानी और फरहान पहली बार हाथों में हाथ डाले हुए मीडिया के सामने नजर आए हैं। इस वाकये के बाद साफ हो गया था कि, शिवानी और फरहान के बीच दोस्ती से बढ़कर भी कोई रिश्ता है। आपको बता दें कि साल 2018 के अंत में शिबानी ने एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वो फरहान के साथ सोफे पर नजर आई थी।

अब आई डीएनए की खबरों के अनुसार, जल्द ही ये दोनों शादी के बंधन में बंध सकते है। सूत्र ने कहा है कि, दोनों एक दूसरे के लिए काफी सीरियस है और फरहान के बच्चे भी शिवानी को काफी पसंद करते है और ऐसे में साफ नजर आ रहा है कि जल्द ही दोनों अपने रिश्ते को नया नाम दे सकते है।