×

दीलीप कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती

 

बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता दीलीप कुमार की तबीयत पिछले काफी दिनों से नासाज चल रही है। लेकिन बीते दिन उनकी तबीयत अचानक से ज्यादा बिगड़ गई ऐसे में उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उनका इलाज तुरंत शुरू कर दिया है। हालांकि अब उनकी हालात में सुधार हो चुका है। आई खबरों के अनुसार डॉक्टरों ने बताया कि, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

dilip kumar saira banu

लीलावती अस्पताल के डायरेक्टर आॅफ आॅपरेशंस अजय पांडे के अनुसार, दिलीप कुमार यहां रूटीन चेकअप के लिए हैं।

आपको बता दें कि 94 साल के अभिनेता दिलीप कुमार काफी लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। लेकिन बीच बीच में उनकी तबीयत कुछ ज्यादा खराब हो जाती है। इससे पहले अगस्त के महीने में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनकी तबीयत डिहाइड्रेशन की वजह से खराब हुई थी।

दीलीप कुमार को बॉलीवुड में ट्रेजडी किंग के नाम से जाना जाता है। इन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। जिसमें मधुमती, देवदास, मुगल-ए-आजम जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल है। दीलीप साहब को आखिरी बार साल 1998 में आई फिल्म किला में देखा गया था।