×

Memes वायरल, शादी दीपवीर की, रणबीर कपूर का उड़ा मजाक

 

बीते दिन यानी 14 नवंबर को बॉलीवुड के मशहूर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कोंकणी रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए हैं। आज यानी 15 नवंबर को दोनों नार्थ इंडियन रिती रिवाज से शादी करेंगे। हालांकि अब तक दोनों की शादी को लेकर कोई तस्वीर सामने नहीं आई है वहीं ​रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फैंस उनकी शादी की तस्वीरों को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। हालांकि इसी बीच रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी के कई सारें मीम्स वायरल हो रहे हैं। इंटरनेट पर दीपवीर की शादी से जुड़े कई मीम्स वायरल हो रहे हैं। इतना ही नहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर का भी सोशल मीडिय पर खूब मजाक बन रहा है। आप यहां पर इन तस्वीरों में देख सकते है कि कैसे लोगोें ने सोशल मीडिया पर मजाक बनाया है। दिखाया गया है कि रणबीर ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में उनका प्यार रहीं अनुष्का शर्मा की शादी के समय पीछे मायूस खड़े हैं। अब दीपिका-रणवीर की शादी में भी उनका यही हाल है।

आपको बता दें कि रणबीर कपूर का ये गेटअप फिल्म में ‘चन्ना मेरेया’ सॉन्ग का है। जिस दौरान अनुष्का शर्मा की फवाद खान से शादी हो रही थी। सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल कर दीपवीर की शादी के दौरान रणबीर को ​फिर से चर्चा में ले आए हैं।

दीपिका और रणवीर की इस मीम्स में जिम सरभ की सबसे ज्यादा चर्चा में है। आपको बता दें कि ये मीम्स जिस सरभ का फिल्म पद्मावत ने एक समलैंगिक का किरदार निभाया था जो रणवीर के किरदार से बेहद प्यार करता है। इस मीम्स में लिखा है कि, रणवीर की शादी पर सबसे दुखी शख्स। इसके अलावा भी और भी कई मीम्स हैं जो आप यहां पर देख सकते हैं।