×

बड़ा खुलासा, ब्रेकअप के बाद रणबीर कपूर को कॉन्डम का पैकट गिफ्ट करना चाहती थीं दीपिका

 

करण जौहर के मशहूर टीवी शो कॉफी विद करण कई बार विवादों में घिर चुका हैं। हाल ही में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के कमेंट्स के कारण उनका शो एक बार फिर से सुर्खियों में छा गया है। आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के महिलाओं पर कमेंट के कारण उनका क्रिकेट से सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि इस पर अब तक सुनवाई हो रही हैं। खैर आपको बता दें कि इससे पहले भी करण जौहर के शो में गेसट बनकर आई दीपिका पाुदकोण ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के बारें में कमेंट्स किया था। उनके इस कमेंट से चारों तरफ खलबली मच गई थी। इसके बाद रणबीर कपूर के पिता अभिनेता ऋषि कपूर दीपिका पादुकोण से बहुत नाराज हो गए थे।

इसके बाद रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर दीपिका पादुकोण से बहुत नाराज हो गए थे। ये उस वक्त की बात है कि जब साल 2010 में करण ने अपने शो में रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर को शो में आने का न्योता दिया था। शो में शिरकत करने से कुछ ही समय पहले दीपिका और रणबीर कपूर का ब्रेकअप हुआ था। शो में रैपिड फायर राउंड में करण जौहरन ने दीपिका पादुकोण से पूछा था कि, वो अपने एक्स बॉयफ्रेंड को क्या गिफ्ट करना चाहती है। इस सवाल का जवाब देते हुए दीपिका ने कहा था कि, मैं रणबीर को एक कॉन्डम देना चाहती हूं, क्योंकि वो इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा करते है। उन्होंने आगे कहा था कि, उनको कॉन्डम ब्रैंड का एड भी करना चाहिए’।

हालांकि अब दीपिका पादुकोण अपनी लाइफ में काफी आगे बढ़ गई हैं। उन्होंने अभिनेता रणवीर​सिंह के साथ पिछले साल 14 और 15 नवंबर को शादी की थी। शादी के बाद वो अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ में काफी खुश हैं।