एक आम लड़की की तरह अपनी मां को हंसाने की कोशिश कर रही दीपिका लेकिन…
बॉलीवुड की मशूहर और खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अभिनेता रणवीर सिंह के साथ पिछले साल शादी के बंधन में बंध गई हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी पिछले साल नवंबर के महीने में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। शादी के बाद से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तस्वीरें काफी दिनों तक चर्चा का विषय बनी रही है। शादी के बाद दोनों स्टार्स का क्रेज फैंस के बीच पहले से भी ज्यादा है। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपनी मां उज्जला पादुकोण के साथ एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।
इस दौरान अगर हम दीपिका पादुकोण के लुक की बात करें तो उन्होंने पिंक कलर की ड्रेस पहन रखी हैं। ये किस इवेंट की तस्वीर है, इस बारे में नहीं बताया गया है। लेकिन दीपिका पादुकोण के फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी ज्यादा पसंद कर रहे है।