शादी के 6 महीने बाद ही मां बन गई नेहा धूपिया, अंगद बेदी से गुपचुप की शादी
बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी पैरेंट्स बन गए हैं। जी हां बीते रविवार को नेहा धूपिया ने एक नन्ही सी परी को जन्म दिया है। आपको बता दें कि ये मौका नेहा धूपिया और अंगद बेदी के परिवार वालों के लिए बेहद खास है। जैसे ही पता चला की नेहा धूपिया ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है वैसे उनको बॉलीवुड की तरह से बधाईयां मिलनी शुरू हो गई।
स्पॉटबाय की एक खबर के अनुसार नेहा धूपिया इस वक्त खार में बने एक हॉस्पिटल में एडमिट हैं, यहां पर उन्होंने अपनी बेटी को जन्मदिया। खबरों के अनुसारे नेहा धूपिया और उनकी बेटी दोनों सेहतमद है।
हाल ही में अंगद ने बताया कि, नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थी। साथ ही उन्होंने कहा कि जब अंगद और नेहा ने ये बात अपने माता-पिता को बताई थी तो उन्हें बहुत डांट पड़ी थी।