बोनी कपूर और श्रीदेवी की शादी थी सबसे कंट्रोवर्शियल
अगर हम बॉलीवुड की सबसे कंट्रोवर्शियल शादी की बात करें तो इस लिस्ट में फिल्ममेकर बोनी कपूर और दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की शादी थी। दोनों की शादी में काफी रूकावटें आई थी लेकिन कहते है कि जिसको मिलना होता है वो होकर ही रहता है फिर राह में कितने ही रोड़े क्यों न आए। आपको बता दें कि बोनी कपूर अभिनेत्री श्रीदेवी के प्यार में इतने पागल थे कि उन्होंने श्रीदेवी की खारित अपनी 13 साल की शादी तोड़ दी थी।
श्रीदेवी और बोनी कपूर के प्यार की शुरूआत फिल्म मिस्टर इंडिया के दौरान हुई थी। उस वक्त अभिनेत्री श्रीदेवी ने फिल्म को साइन किया था। आपको शायद ही मालूम हो कि बोनी फिल्म साइन करने से पहले ही श्रीदेवी को पसंद करते थे। उसके बाद उन्होंने श्रीदेवी को 1993 में प्रपोज किया था। इस समय तक बोनी श्रीदेवी को इतना पसंद करने लगे थे कि जब वो फिल्म चांदनी की शूटिंग कर रही थीं तो बोनी उनसे मिलने स्विट्जरलैंड गए।
बोनी ने श्रीदेवी के बारे में अपनी पहली पत्नी मोना को बताया था कि, श्रीदेवी की मां का देहांत हुआ तब वो हर समय उन्हीं के साथ थे।