×

परदे पर ये अभिनेता निभा चुके हैं भगत सिंह का किरदार

 

दोस्तों आज यानी 26 जनवरी को पूरा देश गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस साल हम 71वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। ऐसे खास मौके पर हम आपको देश के सबसे दिग्गज स्वंतत्रता सेनानियों में से एक भगत सिंह की जिंदगी पर बनी फिल्मों में बॉलीवुड के दिग्गजों द्वारा निभाए गए उनके किरदार के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमे से किस अभिनेता का भगत सिंह किरदार आपको पसंद आया हमे अपने कमेंट में जरूर बताए।

शम्मी कपूर
साल 1963 में रिलीज हुई ​फिल्म फिल्म शहीद भगत सिंह में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शम्मी कपूर ने भगत सिंह का किरदार निभाया था। जो हमेशा के लिए यादगार बन गया। इस फिल्म में उनके किरदार को हर किसी ने काफी पसंद किया गया था। शम्मी कपूर की इस फिल्म का निर्देशन एके बंसल ने किया था।

मनोज कुमार
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में भारत कुमार से मशहूर अभिनेता मनोज कुमार भी सिल्वर स्क्रीन पर भगत सिंह का किरदार निभा चुका है। उनकी फिल्म का नाम शहीद था जिसमे उनके द्वारा निभाए गए भग​त सिंह के किरदार को आज भी दर्शक याद करते हैं। ये फिल्म साल 1965 में रिलीज हुई थी।

शहीद-ए-आज़म
मनोज कुमार के बाद फिल्मी परदे पर भगत सिंह के किरदार को बॉलीवुड के अभिनेता सोनू सूद ने निभाया था। उनकी फिल्म का नाम शहीद-ए-आज़म था जो साल 2002 में रिलीज हुई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल भगत सिंह की जिंदगी पर तीन फिल्में रिलीज हुई थी।

बॉबी देओल
सोनू सूद के बाद बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने फिल्म 23 मार्च 1931: शहीद में भगत सिंह का किरदार निभाया था। उनकी ये फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी। जिसको दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था।

अजय देवगन
साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म द लीजेंट आफ भग​त सिंह में बॉलीवुड के सिंघम अभिनेता अजय देवगन ने भगत सिंह का किरदार निभाया था। अजय देवगन के द्वारा निभाया गया भगत सिंह का किरदार अमर हो गया। उनकी इस फिल्म को सबसे ज्यादा पसंद किया गया था।

भगत सिंह की जिंदगी पर बनी फिल्मों में बॉलीवुड के दिग्गजों द्वारा निभाए गए उनके किरदार के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमे शम्मी कपूर, मनोज कुमार, बॉबी देओल, सोनू सूद और अजय देवगन जैसे दिग्गज नाम शामिल हैं। परदे पर ये अभिनेता निभा चुके हैं भगत सिंह का किरदार