एक बार फिर से भूमि पेडनेकर दर्शकों को सरप्राइज देने के लिए लौट रहीं
Apr 4, 2018, 19:00 IST
जयपुर। भूमि पेडनेकर बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री हैं जो हमेशा अलग तरह के किरदारों का चयन करती है। एक बार फिर से भूमि दर्शकों को सरप्राइज देने के लिए लौट रही हैं। भूमि की अपकमिंग फिल्म सोन चिरैया से उनका पहला लुक सामने आया है। भूमि के इस लुक को देखकर आप इस फिल्म के देखने के लिए बेहद उत्साहित हो जाएंगे।
सोन चिरैया में भूमि पेडनेकर एक विधवा डकैत की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म के फर्स्ट लुक में भूमि साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं और उन्होंने कंधे में बंदूक लटकाई हुई है।
फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। सोन चिरैया वर्ष 1970 के दशक की पृष्ठभूमि पर बनी है और यह चंबल के डाकुओं के इर्द-गिर्द घूमती है।