×

मलाइका के साथ शादी की खबरों पर पहली बार अर्जुन कपूर ने खोली अपनी जुबां

 

पिछले काफी दिनों से अर्जुन कपूर और मलाइका आरोड़ा की शादी की खबरों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। आए दिन दोनों को लेकर कोई न कोई खबरें आती रहती है। पहले खबर ये आई थी कि अर्जुन कपूर और मलाइका आरोड़ा इसी अप्रैल में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन अब जो खबर आई है उसमे ये कहा जा रहा हैं दोनों इस साल जून में शादी करने वाले हैं। शादी की खबरों के बीच अभिनेता अर्जुन कपूर ने डीएनए के साथ इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि, वह सिर्फ अभी 33 साल के हैं और उन्हें शादी की कोई जल्दी नहीं हैं। अर्जुन कपूर ने इस बात को स्वीकार किया है कि मलाइका उनकी जिंदगी में एक खास जगह रखती हैं। अर्जुन कपूर ने यह भी कहा कि, जब उनकी शादी होगी तो वह इसकी घोषणा ऑफिशली करेंगे क्योंकि आज के दौर में कुछ भी छिपाया नहीं जा सकता।जब भी अर्जुन कपूर और मलाइका आरोड़ा उनकी शादी के लिए बात की जाती है तो हमेशा दोनों इस बात को टालने की कोशिश करते हैं। इसके इतर अर्जुन कपूर और मलाइका आरोड़ा को एक दूसरे के साथ देखा जाता हैं। पार्टीज और इवेंट में दोनों साथ नजर आते है इसके अलाव अर्जुन कपूर और मलाइका आरोड़ा एक साथ हॉलीडे मनाने भी जाते हैं।

वहीं अगर हम अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं जिसमें पागलपंती और इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड जैसी शामिल हैं। वहीं मलाइका आरोड़ा भी इस वक्त अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर ​व्यस्त हैं।

अभिनेता अर्जुन अपूर ने पहली बार शादी की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि, अभी वो सिर्फ 33 साल के हैं और उनको शादी की कोई जल्दी नहीं हैं। हालांकि उन्होंने ये भी स्वीकार किया है कि मलाइका अरोड़ा उनकी जिंदगी में खास जगह रखती है।