×

तो अपनी शादी को लेकर अर्जुन कपूर ने किया ये बड़ा खुलासा

 

अगर हम बॉलीवुड के सबसे चर्चित और मशहूर कपल की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का है। ये दोनों पिछले काफी समय से एक रिलेशनशिप में हैं। अक्सर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को एक सा​थ डिनर और लंच डेट पर साथ देखा जाता है। जो चर्चा का कारण रहती है। सिर्फ इनता ही नहीं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को कई बार एक साथ हालिडे पर भी साथ देखा जाता है। इस वक्त तो अब खबरें आ रही हैं कि ये दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। कई खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इस साल तक शादी कर लेंगे। हालांकि इस बारे में जब अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा से बात की जाती है तो अक्सर उनका जवाब होता है कि हम जबभी शादी करेंगे तो मीडिया को बताएंगे। हालांकि अब अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी शादी को लेकर एक खुलासा किया है। जिसे सुनने के बाद आप हैरान हो जाएंग। जब अभिनेता से उनकी शादी को लेकर पूछा गया कि क्या उनकी पंजाबी फैमिली उनपर शादी का प्रेशर बना रही है तो उन्होंने इसका जवाब देते हुए कहा कि, उनको पता है वो सुनते सबकी हैं लेकिन करते अपने मन की है।

खैर अब ये देखना है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी कब करते है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेत्री मलाइका आरोड़ा ने अरबाज खान से तलाक लेने के बाद अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू कर दिया है। इसके बाद से दोनों को लेकर कई तरह की खबरें अक्सर सोशल मीडिया से लेकर सुर्खियों तक बनी रहती है।