12 साल छोटे अभिनेता अर्जुन कपूर की दुल्हनियां बनेगी मलाइका अरोड़ा
अगर हम बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे पहले नाम अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का आता है। शायद ही ऐसा कोई दिन जाता है जिस दिन दोनों को लेकर खबरें ना आती हो। पिछले काफी समय से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी को लेकर चर्चा हो रही है। वहीं दोनों की शादी को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित नजर आते हैं। पिछले दिनों खबरें आई थी कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इसी साल 19 अप्रैल को शादी के बंधन में बधने वाले है लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
बॉलीवुड लाइफ की एक खबर के अनुसार, ‘क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी करेंगे। इनकी शादी मुंबई में एक चर्च में होगी। इस शादी में परिवार के साथ-साथ कुछ खास दोस्त भी शामिल होते दिखाई देंगे। फिलहाल इन दोनों ने अपनी शादी की तारीख की बहुत सीक्रेट रखा है।’
आपको बता दें कि अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा से पूरे 12 साल छोटे हैं। अगर दोनों की शादी हुई तो ये मलाइका की दूसरी शादी होगी। मलाइका की पहली शादी अभिनेता अरबाज खान के साथ हुई थी। हालांकि शादी के 17 साल बाद उन्होंने अपनी पहली शादी से तलाक ले लिया।