×

दबंग सलमान से नहीं डरती मलाइका, अर्जुन के साथ टॉफिसियल किया अपना इश्क!

 

बॉलीवुड में इस वक्त मीटू अभियान काफी जोर पकड़ा हुआ है। वहीं अभिनेता अरबाज खान की पत्नी मलाइका अरोड़ा और अभिनेता अर्जुन कपूर एक दूसरे के साथ खुलेआम इश्क फरमा रहे हैं। वहीं अरबाज खान भी इस मामले में उनसे पीछे नहीं है। वो भी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अक्सर इश्क फरमाते हुए नजर आ रही है। जी हां आपको बात दें कि अरबाज खान इन दिनों जियोर्जिया को डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों को एक साथ कई इवेंट और डेट पर स्पॉट किया गया है। इससे इतर हाल ही में मलाइका और अर्जुन कपूर को संदीप खोसला की पार्टी में एक साथ देखा गया। ऐसा लगता है कि अर्जुन कपूर को अपने पिता का बिल्कुल डर नहीं है। मलाइका भी अर्जुन के साथ खुल्लम खुल्ला मिल रही है।

संदीप खोसला की इस पार्टी में दोनों एक ही कार में बैठकर पहुंचे थे। जब कैमरें की नजर उनपर पड़ी तो दोनों में इसकी झिझक साफ देखने को मिली। मलाइका और अर्जुन जिस तरह से एक कार में बैठकर पार्टी में पहुंचे उससे साफ जाहिर हो गया है कि दोनों अपने रिश्ते को अब नहीं छुपाना चाहते।

आपको बता दें कि दोनों अक्सर एक दूसरे से मिलते थे लेकिन इसकी खबर कानों कान किसी को नहीं लगती है। लेकिन अब लगता है कि दोनों अपने इश्क को सरेआम लाने की सोच रहे हैं।