डायरेक्टर अनुराग कश्यप को मिली जान से मारने की धमकी
दोस्तों आपको बता दें कि बीते दिनों फिल्म इंडस्ट्री के 49 मशहूर सेलेब्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ओपन लेटर लिखा। जिसमे उन्होंने देश में बढ़ रहे मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर चिंता जाहिर की है। लेटर लिखने वाले सेलेब्स अलग अलग बैकग्राउंड से आते हैं। इसमे दिग्गज डायरेक्टर अनुराग कश्यप का नाम भी शामिल है। अब अनुराग को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिल रही है। आपको बता दें कि इससे पहले एक और अभिनेता को ऐसी धमकियां मिलने का दावा किया था।
अनुराग को धमकी देते हुए ट्विटर यूजर ने लिखा कि, ‘हाल ही में मैंने अपना राइफल और शॉटगन साफ किया है और अब अनुराग कश्यप के आमने सामने का इंतजार कर रहा हूं।’
मुंबई पुलिस की तत्काल कार्रवाई पर अनुराग ने धन्यवाद देते हुए लिखा कि, ‘मैं मुंबई पुलिस, महाराष्ट्र साइबर, बृजेश सिंह को एफआइआर फाइल कर मेरी मदद करने के लिए धन्यवाद देता हूं। आपके इस सहयोग और सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया। देवेंद्र फडणवीस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद।’