×

हनीमून की प्लानिंग कर रहे आलिया और रणबीर!

 

पिछले काफी समय से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के अफेयर को लेकर खबरें आ रही हैं। जिसमे ऐसा कहा जा रहा है कि ये दोनों रिले​शनशिप में है। दोनों के लव अफेयर की शुरूआत उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान शुरू हुई। इसके बाद से लगातार दोनों को लेकर खबरें आती रहती है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को एक साथ कई बार स्पॉट किया जाता है। कभी ये दोनों साथ में हॉलिडे पर देखे जाते है तो कई बार लंच, डिनर डेट पर। इतना ही नहीं अब तो दोनों एक दूसरे की फैमिली पार्टी पर भी साथ नजर आते हैं। इन सभी को देखकर ऐसा कहा जाने लगा है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। पहले तो ऐसा कहा जा रहा था कि ये दोनों साल 2019 के अंत तक शादी कर सकते है लेकिन साल 2019 तो खत्म हो गया लेकिन इनकी शादी नहीं हुई। अब तो ये भी कहा जा रहा है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 2020 तक तो शादी कर ही लेंगे। हालांकि अभी दोनों की शादी का तो कुछ अता पता नहीं है लेकिन इतना जरूर है कि ये कपल इस वक्त अपनी हनीमून की प्लानिंग कर रहे हैं। इसके लिए वो डेस्टिनेशन तय कर रहे हैं। जी हां एक वेबसाइट की खबर के अनुसार, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों हनीमून की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए वो एक परफेक्ट डेस्टिनेशन की तलाश में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये दोनों स्विट्जरलैंड, फिनलैंड जैसी जगह पर जा सकते हैं। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है तो ये आने वाले दिनों में खुद पता चल जाएगा।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 2020 तक तो शादी कर ही लेंगे। हालांकि अभी दोनों की शादी का तो कुछ अता पता नहीं है लेकिन इतना जरूर है कि ये कपल इस वक्त अपनी हनीमून की प्लानिंग कर रहे हैं। इसके लिए वो डेस्टिनेशन तय कर रहे हैं। हनीमून की प्लानिंग कर रहे आलिया और रणबीर!