×

साल 2019 में नहीं होगी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की सगाई, ये अभिनेता बना वजह

 

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पिछले काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों को लेकर कोई न कोई खबरें सुर्खियों में छाई रहती हैं। वहीं आपको बता दें कि अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस हो गए हैं। जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में एक साथ काम करने वाले हैं। इस फिल्म से ही दोनों में नज​दीकियां बढ़ी हैं। इसके बाद से लगातार इन दोनों के रिश्तों को लेकर खबरें आ रही हैं। वहीं बीते दिनों ही खबरें आ चुकी हैं कि दोनों इसी साल सगाई भी कर लेंगे। कई रिपोर्ट्स में ऐसा बताया जा रहा है कि, बर्फी बॉय की मां नीतू कपूर ने खुद दोनों को यह आदेश दिया है। हालांकि हम आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की सगाई इसी साल 2019 में नहीं करने वाले हैं। जी हां डेक्कन क्रॉनिकल की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, दोनों की सगाई को लेकर जो खबरें सामने आ रही हैं, वो पूरी तरह से गलत हैं। दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं लेकिन इनका इस साल सगाई करने का कोई इरादा नहीं है।

पोर्टल को एक सूत्र ने जानकारी दी है कि, ‘आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं लेकिन दोनों तब तक सगाई नहीं करेंगे जब तक ऋषि कपूर पूरी तरह से स्वस्थ्य नहीं हो जाते हैं। जब ऋषि कपूर पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे तब दोनों सगाई के बारे में सोचेंगे।

सूत्र ने आगे बताया कि, ‘आलिया भट्ट और रणबीर कपूर किसी रिश्ते को लेकर इतने गंभीर कभी भी नहीं रहे हैं। आलिया एक तरह से अब रणबीर के परिवार का हिस्सा बन चुकी हैं। यहां तक कि आलिया अकेले ही रणबीर के परिवार के साथ हॉलीडे पर चली जाती हैं।’ अब ये माना जा रहा है कि दोनों की सगाई 2020 तक हो सकती हैं।