×

जमकर होगा धमाल, अक्षय कुमार और करीना कपूर की अगली फिल्म की रिलीज डेट आई सामने

 

दोस्तों कुछ समय पहले हम आपको बताया था कि जल्द ही बड़े परदे पर अक्षय कुमार और करीना कपूर खान की मशहूर जोड़ी एक बार फिर से दिखाई देने वाली हैं। तो हम आपको बता दें कि वो दिन अब जल्द ही आने वाला हैं। जी हां आपको बता दें कि अक्षय कुमार और करीना कपूर खान की अगली फिल्म गुड न्यूज की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। इस बात की घोषणा करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्वीटर पर दी हैं। करण जौहर ने अपने ट्वीट में बताया है कि, फिल्म ‘गुड न्यूज’ इस सा 6 सितंबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। उन्होंने लिखा कि, गुड न्यूज 6 सितबंर 2019 के दिन रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ, करीना कपूर खान और कियारा आडवाणी जैसे कलाकार होंगे और इसे राज मेहता बना रहे हैं।’

करण जौहर की इस घोषणा के बाद जाहिर है कि करीना कपूर और अक्षय कुमार की जोड़ी को फिर से परदे पर देखने की इच्छा रखने वाले फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे। आपको बता दें कि फिल्म गुड न्यूज की कहानी दो अलग अलग जनरेशन के कपल्स की सोच दर्शकों के साथ पेश करेगी। फिल्म के निर्माता दर्शकों को ये दिखाना चाहते हैं कि अलग अलग जनरेशन का क्या सोचना है ​और वो कैसे शादी में आने वाली चुनौतियों का सामना करती हैं।

फिल्म छह सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है तो जाहिर सी बात है कि इसकी शूटिंग कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है। आपको बता दें कि अक्षय कुमार इसके अलावा और भी कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। जिसमें केसरी, हाउसफुल 4 और सूर्यवंशी जैसी कई फिल्में शामिल हैं।