×

अक्षरा सिंह का चौंकाने वाला खुलासा, कही ये बात

 

भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह और अभिनेता पवन सिंह के बीच विवाद चल रहा हैं। दोनों का विवाद काफी दिनों से सुर्खियों में बना हुआ हैं। अब इस मामले में अभिनेत्री का बयान सामने आया है जो आपको हैरान कर देगा। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, पुलिस एफआईआर के बाद पवन सिंह के करीबियों ने उन्‍हें जान से मारने और नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है। अक्षरा ने पवन सिंह के परिवार के 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज करवाने के बाद अक्षरा सिंह का एक बयान भी सामने आया है।

हाल ही में अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने एनबीटी ने एक इंटरव्‍यू में बताया कि, पुलिस के पास शिकायत के चलते वे इस बारे में कुछ ज्‍यादा नहीं बोलना चाहती हैं लेकिन पूरी उम्‍मीद है कि पुलिस की जांच में सबकुछ खुलकर सामने आएगा।

अक्षरा ने आगे कहा कि, वह पवन सिंह की धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से पीड़ित हैं। अभिनेत्री ने पवन सिंह और उनके दोस्‍त विष्‍णु प्रकाश समेत 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।अक्षरा सिंह ने आगे बताया कि, कई चैनल्‍स पर उनके गाने रिलीज होने नहीं दिए जा रहे हैं और वह इसके लिए लगातार लड़ती रहेंगी। उनका कहना है कि उन्‍हें किसी के भी सहारे की आवश्‍यकता नहीं है। अभिनेत्री ने पवन सिंह के खिलाफ मलाड स्थित पुलिस स्‍टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

हालांकि आपको बता दें कि पवन सिंह ने इस मामले को लेकर अब तक चुप्पी साधे हुए हैं। वैसे एक समय था जब पवन सिंह और अक्षरा की जोड़ी भोजपुरी फिल्मों में हिट मानी जाती थी।

अभिनेत्री अक्षरा सिंह और अभिनेता पवन सिंह के बीच विवाद चल रहा हैं। दोनों का विवाद काफी दिनों से सुर्खियों में बना हुआ हैं। अब इस मामले में अभिनेत्री का बयान सामने आया है जो आपको हैरान कर देगा। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, पुलिस एफआईआर के बाद पवन सिंह के करीबियों ने उन्‍हें जान से मारने और नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है। अक्षरा ने पवन सिंह के परिवार के 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर... अक्षरा सिंह का चौंकाने वाला खुलासा, कही ये बात