×

Ajay Devgan Movies: इन फिल्मों से बॉक्स आफिस पर धमाका करने वाले हैं अजय देवगन, भुज से लेकर मैदान तक शामिल

 

बॉलीवुड के सिंघम अभिनेता अजय देवगन आने वाले दिनों में एक नहीं करीब आधा दर्जन से ज्यादा फिल्मों में नजर आने वाले है। यही कारण है कि अजय देवगन इस वक्त के सबसे व्यस्त अभिनेता है। वो इन दिनों अपनी एक के बाद एक फिल्मों की शूटिंग करने में व्यस्त हैं। आज हम आपको अजय देवगन की अपकमिंग फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

मेडे
अजय देवगन ने कुछ समय पहले फिल्म मेडे का ऐलान किया था। जिसमे उनके अलावा अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह नजर आने वाली है। फिल्म अगले साल 29 अप्रैल को रिलीज होगी। इसका निर्देशन भी अजय देवगन करने वाले है।

भुज: द प्राइड आफ इंडिया
भुज: द प्राइड आफ इंडिया फिल्म इसी साल 11 सितंबर को रिलीज होने की खबरें सामने आ रही है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी। ​इसका निर्देशन ​अभिषेक दुधाइया ने किया है।

गंगूबाई काठियावाड़ी
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में अजय देवगन अहम रोल में नजर आने वाले है। फिल्म इसी साल जुलाई में रिलीज होगी। जिसमे अजय के अलावा आलिया भट्ट भी अहम रोल में नजर आएंगी।

​आरआरआर
एस एस राजामौली की फिल्म ​आरआरआर में अभिनेता अजय देवगन का दमदार अंदाज दिखाई देने वाला है। फिल्म इसी साल 13 अक्टूबर को सिनेमा हॉल में रिलीज होगी। इसमे अजय के अलावा आलिया भट्ट और राम चरण और जूनियर ए​नटीआर अहम रोल में होंगे।

चाणक्य
नीरज पांडे के निर्देशन में बनने वाली फिल्म चाणक्य में अजय देवगन एक खास रोल होने वाला है। फिल्म पर काम जल्द ही अभिनेता शुरू करेंगे। फिल्म हो सकता है कि अगले साल रिलीज कर दी जाए।

थैंक गॉड
थैंक गॉड एक कॉमेडी फिल्म होने वाली है। इसका निर्देशन इंदर कुमार करने वाले है। फिल्म इसी साल 12 अगस्त को रिलीज होने की जानकारी सामने आई है।

इसके अलावा अजय देवगन आने वाले दिनों में सिंघम 3, गोलमाल 5 जैसी फिल्मों को लेकर प्लानिंग कर रहे है। इन फिल्मों का ऐलान अभी नहीं किया गया है।