×

ऐश्वर्या से किसी भी मामले में पीछे नहीं हैं उनकी भाभी शिमा, 2009 में बनी थी मिस इंडिया

 

दोस्तों आज हम आपको बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन की भाभी के बारे में बताने जा रहे हैं। ये तो आप जानते है कि, ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की सबसे टॉप और सबसे ज्यादा खूबसूरत अभिनेत्री है। उन्होंने अपनी खूबसूरती से करोड़ों दिलों को दीवाना किया है। लेकिन क्या आप ये जानते है कि ऐश्वर्या की भाभी भी उनसे कुछ कम नहीं है। ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में टॉप पर आती है। लेकिन क्या आपको पता है कि ऐश्वर्या राय बच्चन की भाभी उतनी ही ज्यादा खूबसूरत हैं जितनी की वो खुद हैं। जी हां आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन के बड़े भाई भी है जिनका नाम आदित्य रॉय है। आदित्य रॉय मर्चेंट नेवी में कार्यरत है। उनकी पत्नी यानी ऐश्वर्या राय बच्चन की भाभी का नाम शिमा है। जो बेहद सुंदर है। ऐसा कहा जा सकता है कि शिमा किसी भी मामले में अपनी ननद यानी ऐश्वर्या राय बच्चन से कम नहीं है। ऐश्वर्या राय की भाभी शिमा ने साल 2009 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया था। फिलहाल वो एक गृहणी है वो अपने परिवार और बच्चों का ध्यान रखती है। लेकिन मीडिया के सामने ज्यादा नहीं आती हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्मों की बात करें तो उनकी पिछली रिलीज फिल्म फन्ने खां थी। इसमे अभिनेता अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ दिखाई दी थी। इसके बाद वो मणिरत्नम की फिल्म में नजर आने वाली है।