×

14 साल की उम्र में आफताब शिवदासानी शुरू किया था अपना करियर

 

बॉलीवुड के अभिनेता आफताब शिवदासानी को कुछ ही फिल्मों में देखा गया हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपने कॉमिक एक्सप्रेशंस से फिल्मों में जान फूंक देते हैं। आज अभिनेता आफताब शिवदासानी का जन्मदिन हैं। आफताब शिवदासानी का जन्म 25 जून 1978 को मुंबई में हुआ था। वो पिछले काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। आपको बता दें कि आफताब ने अपने करियर की शुरूआत महज 14 वर्ष की आयु में एक बेबी प्रोडक्ट के एड से की थी। इसके बाद आफताब शिवदासानी ने कई एड में काम किया। आफताब उन चुनिंदा अभिनेताओं में से हैं जिन्होंने बचपन से ही एक्टिंग स्किल्स दिखाए। आफताब ने फिल्म मिस्टर इंडिया में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। इसी दौरान वे श्रीदेवी के चहेते हो गए थे। इसके अलावा अव्वल नंबर, चालबाज, और शहंशाह जैसी फिल्मों में भी उनका अभिनय देखने को मिला था। इन फिल्मों में उनके अभिनय की प्रशंसा की गई थी। इसके बाद आफताब शिवदासानी ने अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के साथ फिल्म मस्त में काम किया था। इसके बाद वो कसूर और हंगामा जैसी फिल्मों में नजर आए। हंगामा में उनके किरदार को सभी ने सराहा और इसी से वो पहचाने जाने लगे।

एक समय ऐसा आया जब लीड एक्टर के तौर पर आफताब की फिल्में कम चलने लगी। ऐसे में उन्होंने एडल्ट कॉमेडी की तरफ रुख किया और कामयाब भी हुए। रितेश देशमुख और विवेक ओबरॉय के साथ आफताब की जोड़ी खूब पसंद की जाती है।

आफताब शिवदासानी की अगर पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने कबीर बेदी की पत्नी परवीन दुसांज की बहन निन दुसांज से शादी की है।

आफताब शिवदासानी का जन्म 25 जून 1978 को मुंबई में हुआ था। वो पिछले काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। आपको बता दें कि आफताब ने अपने करियर की शुरूआत महज 14 वर्ष की आयु में एक बेबी प्रोडक्ट के एड से की थी। इसके बाद आफताब शिवदासानी ने कई एड में काम किया। 14 साल की उम्र में आफताब शिवदासानी शुरू किया था अपना करियर