सायरा बानो को छोड़ दिलीप कुमार ने कर ली थी दूसरी शादी
23 अगस्त यानी बॉलीवुड की अपने जमाने की बेहद खूबसूरत अभिनेत्री सायरा बानों का जन्मदिन है। सायरा बानों बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नसीम बानों की बेटी है। सायरा बानों का बचपन लंदन में बीता था। सायरा बानों ने अपने बॉलीवुड अभिनय करियर की शुरूआत फिल्म जंगली से की थी जो साल 1961 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सायरा बानों के साथ मुख्य भूमिका में शम्मी कपूर थे। इसके बाद सायरा बानों ने बॉलीवुड में एक से एक कई सुपरहिट फिल्में दी। लेकिन आज सायरा बानों जिसके लिए सबसे ज्यादा जानी जाती हैं वो है उनकी लव स्टोरी।
इसके बाद जब सायरा बानों ने दिलीप कुमार से शादी की उस वक्त उनकी उम्र 22 साल और दिलीज साहब की उम्र 44 साल थी। आज दोनों की शादी को 50 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है लेकिन दोनों के प्यार में आज भी वहीं नयापन दिखाई देता हैं। दोनों इतनी उम्र में होने के बाद यही कहते हैं कि वो एक सपने को जी रहे हैं। लेकिन दोनों की शादी में मुश्किल समय में तब आ गई जब दिलीप कुमार ने दूसरी शादी की।
इस बात की जानकारी दिलीप कुमार ने अपनी किताब द सब्सटेंस एंड द शैडो में इस बारे में बताया था। उन्होंने लिखा था कि, सन् 1972 में सायरा प्रेग्नेंट हुई थीं। प्रेग्नेंसी के आठवें महीने में सायरा बानो को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत हुई। उसी दौरान हमने अपना बच्चा खो दिया। हमें पता चला, वो बेटा था, हम उसे बचा नहीं सके। इसके बाद सायरा कभी मां नहीं बन सकीं।