×

डायरेक्टर विकास बहल एक और अभिनेत्री ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, सुनाई अपनी आपबीती

 

फिल्म क्वीन के डायरेक्टर विकास बहल के खिलाफ यौन शोषण का आरोप एक के बाद एक सामने आता जा रहा है। हाल ही में ​फैंटम कंपनी की क्रू मेंबर रह चुकी महिला ने उनके खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके लिए कंगना ने अपने साथ हुई एक ​घटना का जिक्र किया थ। अब एक और अभिनेत्री ने विकास बहल ने जबरन किस करने का आरोप लगाया है। आई खबरों के अनुसार अभिनेत्री ने अपना नाम छिपाए रखने की शर्त पर बताया कि, एक प्राइवेट पार्टी के दौरान उनके साथ यह घटना हुई थी। उन्होंने कहा कि, विकास बहल शराब के नशे में थे या नशे में होने का नाटक कर रहे थे। वह मेरे करीब आए और मुझे जबरन किस करने की कोशिश की। मैंने उन्हें धक्का मारते हुए खुद से दूर किया और फिर पार्टी से चली गई।इस घटना के बाद अभिनेत्री इस बात का पूरा ख्याल रखती है कि वो विका सकी मौजूदगी में अकेली न हो। उन्होंने ये भी कहा कि, विकास अक्सर शराब के नशे में होने का नाटक करते थे जिससे वो अपनी करतूतों से बच सकें। अभिनेत्री के अनुसार उनके इस व्यवहार की वजह से कई बार विकास को काम से भी निकाला जा चुका है।

आपको बता दें कि हाल ही में फैंटम कंपनी बंद हो गई है। कंपनी के बंद होने के बाद इस राज से परदा उठा है।