×

अपने फिल्मी सफर पर अनुष्का ने कही ये बात कहा, समय के साथ…

 

बॉलीवुड की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत साल 2008 में आई फिल्म रब ने बा दी जोड़ी से की थी। इसमे उनके साथ अभिनेता शाहरूख खान नजर आए थे। इस एक ही फिल्म से अनुष्का शर्मा ने अपने करियर में अच्छी सफलता हासिल कर ली। इसके बाद अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड को एक से एक सुपरहिट फिल्में दी है। जिसको दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। यहां तक की अनुष्का ने अब तक बॉलीवुड के कई बड़े सुपरस्टार शाहरूख खान, अामिर खान, सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ भी काम कर चुकी है। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने बॉलीवुड सफर को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने अपने अभिनय को लेकर बात की। अनुष्का शर्मा ने बताया कि, अछ्वूत बदलाव हुआ है। मैं पहले की तुलना में बहुत शांत बनी हूं। मेरा लगतार प्रयास व्यक्ति के रूप में अपना विकास करना रहा। मैं मानती हूं कि एक व्यक्ति के रूप में आपके अपने विकास में आपका भावनात्मक विकास शामिल होता है। यह आपको एक बेहतर बनाता है।

खैर अगर हम बात करें अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्मों की तो वो उनकी इसी शुक्रवार को रिलीज फिल्म सुई धागा हैं। जिसमेें वो पहली बार अभिनेता वरूण धवन के साथ नजर आई है। इसके अलावा वो जीरो में नजर आने वाली है। जीरो में उनके अलावा शाहरूख खान और कैटरीना कैफ मुख्य किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म इसी साल 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है।