×

नए फोटोशूट से रणवीर सिंह ने मचाया तहलका, तस्वीरें देख आप भी कह उठेंगे ‘ये है जेंटलमैन’

 

बॉलीवुड के सुपरहिट अभिनेता रणवीर सिंह इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। अगली अपकमिंग फिल्म का नाम सिम्बा है जिसकी शूटिंग इन दिनों हैदारबाद में चल रही है। इसमें उनके साथ सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान मुख्य किरदार में नजर आएंगी। इसका निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। इससे इतर रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में रणवीर सिंह काफी ज्यादा हैंडसम और स्मार्ट लग रहे हैं। आप खुद रणवीर सिंह की ये तस्वीरें देखकर उनकी तारीफ करने लगेंगे। अगर हम बात करें रणवीर सिंह के फैंशन सेंस की तो वो इस मामले में बाकी अभिनेताओं से हमेशा एक कदम आगे ही रहते हैं। कभी कभी तो ऐसा हो जाता है कि उनके अनोखे फैशन सेंस से लोग चौंक भी जाते हैं। ऐसा कई बाद देखने को मिला है। लेकिन इस बार सामने आया रणवीर सिंह का ये नया फोटोशूट की तस्वीरें इस वक्त चर्चा में बनी हुई है। हर तरफ उनके इस लुक की तारीफ हो रही है। फोटोशूट के दौरान रणवीर सिंह काले रंग की ब्लैजर और पैंट में नजर आए। उनके इस डैपर लुक को उनकी टाई चार चांद लगा रही है। इतना ही नहीं उनके फोटोशूट में सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात हैं उनका परफेक्ट एटीट्यूड है।

अगर हम बात करें रणवीर सिंह की पर्सनल लाइफ को तो वो इन दिनों अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ शादी की खबरों को लेकर चर्चा में है। पहले आई खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि दीपिका और रणवीर इसी 20 नवंबर को शादी कर लेंगे। लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों अगले साल की शुरूआत में शादी करेंगे।