×

इमरान की लव लाइफ: 6 साल की उम्र में पहला प्यार, पहला रिलेशनशिप

 

बॉलीवुड के अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अगली आने वाली फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी अगली फिल्म का नाम वाय चीट इंडिया है, जिसका प्रमोशन वो इन दिनों कर रहे हैं। इसी बीच इमरान हाशमी प्रमोशन के लिए इंडिया टुडे के एक इवेंट में पहुंचे। इस दौरान उहोंने कई बातें की और खुद से जुड़े खुलासे भी किए। उन्होंने आयोजन ओडिशा के लिए भुवनेश्वर में केआईआईटी ऑडिटोरियम में किया गया था। इवेंट में इमरान ने अपनी लव लाइफ से लेकर फिल्‍मी सफर पर बात की।

इमरान हाशमी ने अपनी लव लाइफ पर बात करते हुए बताया कि, मुझे पहला प्‍यार 6 साल की उम्र में हुआ था। उनकी इस बात को सुनकर हर कोई हैरान रह गए। इमरान ने कहा कि, ये सच्‍ची कहानी है। मैं प्‍यार में था और इतनी कम उम्र में उस लड़की से शादी भी करना चाहता था। उसे एक फैमिली फंक्‍शन में देखा था। देखते ही वो पसंद आ गई। मैंने अपने पेरेंट्स को इस बारे में बताया कि, मैं उसे प्यार करता हूं। उसका नाम सनम था। उसका सरनेम नहीं पता। मैं उससे शादी करना चाहता था, जब मैंने पैरेंट्स को ये बात बताई तो वे लोग शाक्ड थे।

उन्होंने आगे कहा कि, कॉलेज के पहले साल में प्रॉपर रिलेशनशिप में आ गया था। हालांकि मैंने प्रपोज नहीं किया था। बॉलीवुड के सिरियल किसर इमरान ने ने कहा कि, उन्होंने पहला किस 10 साल की उम्र में किया था। इमरान ने कहा कि, मैं खुद को अब सीर‍ियल किसर की इमेज से बाहर ला चुका हूं। जब ये पूछा गया कि, आप ऐसा क्‍यों करना चाहते हैं तो इमरान का सीधा जवाब था सीर‍ियल किसर बनना आसान नहीं है लेकिन अब मैं 17 साल से किस‍िंग सीन करते-करते थक गया हूं। एक फिल्‍म में 20 किसिंग सीन करना आसान नहीं होता है, सही कहूं तो अब एक र‍िटायर्ड किसर हूं।

इस दौरान उनसे सभी ने किसिंग टिप्स भी मांगे तो इसका जवाब हंसते हुए उन्होंने कहा कि, प्रैक्‍ट‍िस हर काम में बेहतर बना देती है, मेरी फिल्‍में देखो, सब सीख जाओगे।