×

पूरे चार साल बाद फिल्मों में वापसी कर रहा बॉलीवुड का ये अभिनेता

 

दोस्तों साल 1990 में आई मशहूर फिल्म आशिकी तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म ने बॉक्स आफिस पर शानदार कमाई की थी। ​इसी एक फिल्म से अनु अग्रवाल और राहुल रॉय रातोंरात स्टार बन गए थे। फिल्म में दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इतना ही नहीं इस फिल्म के सुपरहिट होने के बाद राहुल की लड़कियों के बीच उनकी पॉपुलैरिटी जबरदस्त हो गयी थी। लेकिन फिल्म आशिकी के बाद राहुल कुछ बड़ा नहीं कर पाए और बॉलीवुड से गायब हो गए। अब राहुल रॉय के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है वो य है कि, राहुल रॉय जल्द ही बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं और उनकी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

डायरेक्टर कनु बहल की फिल्म ‘आगरा’ से राहुल अपना कमबैक करने जा रहे हैं। बॉलीवुड ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने ‘आगरा’ के सेट से एक फोटो शेयर करते हुए ये जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि, आशिकी स्टार राहुल रॉय, डायरेक्टर कनु बहल की नई फिल्म आगरा से अपना कमबैक कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ और भी एक्टर्स होंगे, इस फिल्म की शूटिंग आगरा में और उसके आसपास होगी। अगर हम फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये अगले साल रिलीज होने की संभावना है।

डायरेक्टर कनु बहल इससे पहले फिल्म ‘तितली’ बना चुके हैं। एक्टर शशांक अरोड़ा और रणवीर शौरी की फिल्म ‘तितली’ को क्रिटिक्स से सराहना मिली थी और इस फिल्म ने कई नामी फिल्म फेस्टिवल्स में दर्शकों का दिल जीता था। चार साल बाद कमबैक के बाद अब ये देखना है कि राहुल कुछ कमाल कर पाते है या नहीं।