×

यूपी की राजधानी लखनऊ Priyanka Chopra, याद आए स्कूल के दिन, देखें अभिनेत्री का वीडियो

 
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में है। दरअसल बात यह है कि बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा कुछ समय पहले ही अमेरिका से भारत वापस आई हैं। इसके बाद से वह लगातार सुर्खियों में है। अब इसी बीच अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री ने बताया है कि वह इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में है। उन्होंने वीडियो में बताया कि वह अपने पुराने दिनों को याद कर रही है।

आपको बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों यूनिसेफ के कार्यक्रम के तहत यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंची है। वीडियो में अभिनेत्री ने बताया कि, इस वक्त तो वह यूनिसेफ के साथ लखनऊ में है और इस फील्ड विजिट को लेकर काफी ज्यादा खुश हैं।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना बचपन लखनऊ और यहां के स्कूलों में बिताया है। यहां उनका परिवार और दोस्त भी है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वह यह समझने की कोशिश करेंगे कि, यूपी में महिला और बच्चों के लिए चीजें किस तरह से बदली है।

मैं देखना चाहती हूं कि इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में क्या-क्या बदलाव हुए हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर किए गए वीडियो को आप यहां पर देख सकते हैं। जिसमें उन्होंने अपनी बात कही है। अगर हम बात करें प्रियंका चोपड़ा के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई प्रोजेक्ट में नजर आने वाली है। जिसमे उनकी बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्में शामिल है ।इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा और प्लेटफार्म के लिए भी काम कर रहे हैं।