×

बेटे Ranbir Kapoor की फिल्म Brahmastra देखने के बाद Neetu Kapoor ने दिया रिएक्शन

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की मच अवेटेड फिल्म ब्रह्मास्त्र कल यानी 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। लोगों की तरफ से फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। हालांकि कई मशहूर फ़िल्म क्रिटिक्स को यह फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई है। अब फिल्म ब्रह्मास्त्र के पहले दिन के आंकड़े को लेकर लगातार कहा जा रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेगी। लेकिन इससे पहले रणबीर कपूर की मां और बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर का रिव्यू किया है। बता दे की स्पेशल स्क्रीनिंग द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र  को लेकर नीतू कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह अयान मुखर्जी के साथ बात कर रही है। इस वीडियो में नीतू कपूर को अयान मुखर्जी से फिल्म ब्रह्मास्त्र  के बारे में यह कहते सुना गया है। नीतू कहती है कि, फिल्म लास्ट में मनोरंजक और बेहतरीन है, लेकिन शुरुआत में इसे बनाने में समय लगता है, लेकिन एक बार जब शुरू हो जाती है।

वीडियो में अयान मुखर्जी को नीतू कपूर की बात को ध्यान से सुनते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आते ही सुर्खियों में है, जिस पर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। अगर बात करें फिल्में ब्रह्मास्त्र की तो इसमे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा अमिताभ बच्चन, मोनी राय, नागार्जुन, डिंपल कपाड़िया और देवेंदु शर्मा जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए हैं।

क्या Tejasswi Prakash और Karan Johar ने गुपचुप कर ली सगाई, इस तस्वीर पर लोग लगा रहे कयास

जबकि शाहरुख खान ने फिल्म में कैमियो रोल किया है। ये एक बिग बजट की फिल्म है। जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया है।

Tiger Shroff ने बेहद खास अंदाज में किया Akshay Kumar को बर्थडे विश, सामने आया फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का दूसरा लुक

Suniel Shetty और Akshay Kumar ने दिया हिंट, जल्द बनेगा फिल्म फेरा फेरी का तीसरा सीक्वल