×

Salman Khan और Chiranjeevi की फिल्म गाॅडफादर से सामने आया धांसू पोस्टर, देखकर फैंस हुए क्रेजी

 

मनोरंजन न्यूज डेस्क। बाॅलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार कलाकार सलमान खान और चिरंजीवी एक साथ फिल्म गॉडफादर में नजर आने वाले हैं। जिसकी रिलीज का फैंस पिछले काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब मेकर ने चिरंजीवी की नई फिल्म गॉडफादर का एक नया पोस्टर जारी किया है। जिसमे चिरंजीवी के साथ बॉलीवुड सुपरस्टार अभिनेता सलमान खान भी दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर में दोनों कलाकारों का स्वैग अंदाज देखने को मिल रहा है।

जिसके बाद फैंस झूम उठे। फिल्म गॉडफादर का पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने ये भी जानकारी दी है कि, फिल्म में चिरंजीवी और सलमान खान का सिंगल प्रोमो आज ही दर्शकों के बीच रिलीज किया जाएगा। नए पोस्टर में सलमान खान और चिरंजीवी अपनी जेब में हाथ डाले दिखाई दे रहे हैं। प्रभुदेवा ने गॉडफादर में चिरंजीवी और सलमान खान के स्पेशल गाने को कोरियोग्राफ किया है। ये गाना फैंस के लिए एक विजुअल ट्रीट होगा।


फिल्म गॉडफादर का नया पोस्टर सामने आते ही सुर्खियों में है। जिसे लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और अब पोस्टर देखने के बाद फैंस को फिल्म की रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि, कुछ समय पहले सलमान खान ने गॉडफादर के सेट से बीटीएस व तस्वीर शेयर की थी। आपको बता दें कि सलमान खान गॉडफादर फिल्म में एक अहम किरदार निभाने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म में नयनतारा भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं।