×

सलमान खान जेल गए तो हिल जाएगी पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री, करोड़ों लगे दांव पर

 

आज लगभग दो दशक पुराने काले हिरण मामले में सलमान खान को दोषी पाया गया है। सलमान को 2 साल की सजा का ऐलान किया गया है। अब अगर ऐसे में सलमान खान जेल चले गए तो बॉलीवुड इंडस्ट्री पूरी तरह हिल जाएगी।

सलमान खान के पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स है जिसे वो एक के बाद एक पूरी करने वाले थे। लेकिन अगर वो जेल चले जाएंगे तो फिल्म इंडस्ट्री को बहुत ज्यादा नुकसान होगा, इतना कि आप सोच भी नहीं सकते।

सलमान के पास रेस 3 के अलावा 3 फिल्में और 2 रियलिटी शोज है। इस वक्त वो रेस 3 की शूटिंग अबु धाबी में कर रहे हैं। ऐसे में सजा होने पर प्रोजेक्ट बीच में ही रुक सकता है जिससे प्रोड्यूसर्स की रकम फंस सकती है।

इसके बाद वो फिल्म भारत फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। फिल्म में सलमान पांच अलग-अलग लुक में नजर आएंगे साथ ही ये फिल्म सलमान की अब तक की सबसे बड़े बजट की फिल्म है। इसका बजट लगभग 200 करोड़ है। ऐसे में प्रोड्यूसर को भारी नुकसान हो सकता है।

भारत के बाद सलमान दबंग 3 में व्यस्त होने वाले थे अगर उन्हें सजा हुई तो ये प्रोजेक्ट रूक जाएगा। सलमान हमेशा से बिग बॉस को होस्ट करते आए हैं।

सलमान को सजा होने पर मेकर्स को झटका जरूर लेगेगा। वहीं सलमान 10 का दम लेकर वापस आ रहे थे। आई खबरों की माने तो सलमान ने इसके लिए 78 करोड़ फीस ली है। अगर सलमान को सजा हुई तो मेकर्स को सदमा लगना तय है।