अजय देगवन की फिल्म तानाजी का ट्रेलर आउट
आखिरकार लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड कि सिंघम अभिनेता अजय देवगन की फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर अभी देर पहले ही रिलीज किया गया है। अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान स्टारर ये फिल्म एक पीरियड ड्रामा फिल्म हैं। जिसमे एक फिर से मराठा सम्राट और मुगल के बीच की कहानी को दिखाया जाएगा। जिसमे 17वीं सदी की कहानी को परदे पर दिखाया जाएगा। फिल्म की कहानी पूरी तरह से तानाजी मालुसरे की जिंदगी पर आधारित होने वाली है।
फिल्म को लेकर अगर सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बात करें तो लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा लोगों ने अभी से फिल्म के सुपरहिट होने की बात की है। लोगों को फिल्म की कहानी, किरदार और संगीत पसंद आ रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स आफिस पर अच्छा कारोबार करेगी।
कौन है तानाजी मालुसरे
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तानाजी मालुसरे वीर मराठा योद्धा थे। जो मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना में सैन्य नेता थे। उन्होंने छत्रपति शिवाजी के साथ कई युद्ध लड़े थे। तानाजी उनकी सेना के सबसे वीर और बहादुर योद्धा थे। उनको 1670 में हुए सिन्हागढ़ युद्ध के लिए आज भी याद किया जाता है।
फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर इसी 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक भी रिलीज होगी। तो ऐसे में दोनों फिल्मों का क्लैश होना तय है।