×

फिल्म डूलिटिल देखने से पहले जरूर जानें इसका रिव्यू

 

रेटिंग: 2.5 स्टार
डायरेक्टर: स्टीफन गैगन
कलाकार: रॉबर्ट डाउनी जूनियर, माइकल सीन, हैरी कॉलेट, कैरेमल लैनिएडो

पिछले काफी समय से चर्चित फिल्म डूलिटिल आज दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में रॉबर्ट डाउनी जूनियर नजर आए है। जिनको आप हॉलीवुड की कई सुपरहीरों वाली फिल्मों में देख चुके हैं। रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने परदे पर आइरन मैन का किरदार बखूबी निभाया है यही कारण है कि फिल्म डूलिटिल में उनका डॉक्टर का किरदार उनके चाहने वालों के गले नहीं उतर रहा है। खैर अगर हम रॉबर्ट डाउनी जूनियर की डूलिटिल देखने का मन बना रहे हैं तो उससे पहले इसका रिव्यू जरूर जान लें।

कहानी
अगर हम रॉबर्ट डाउनी जूनियर की फिल्म डूलिटिल की कहानी की बात करें तो ये ऐसे इंसान की कहानी है जो अपनी पूरी जिंदगी जानवरों और उनके इलाज में बितता है। डॉक्टर की लाइफ तब पूरी तरह बदल जाती है जब उनकी वाइफ की एक हादसे में मौत हो जाती है। वाइफ की मौत के बाद जॉन डूलिटिल का समय जानवरों के साथ बता रहे हैं वो भी एक घने जंगल में। इसी बीच उनके पास मदद मांगने के लिए लेडी रोज और टॉमी स्टबिन्स आते है। लेडी रोज की मां क्वीन विक्टोरिया को काई जहर पिला देता है। तो ऐसे में वो उनके इलाज के लिए उनसे मदद मांगते है। हालांकि इसके इलाज में जो ​जड़ी बूटी चाहिए थी उसको ढूंढना काफी मुश्किल होता है। इसके बाद से फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प होती है। अब ऐसे में ये देखना है कि क्या डॉक्टर लेडी रोज की मां का बचा पाते हैं या नहीं। इसके लिए आपको सिनेमाघर का रूख करना होगा।

कैसी है फिल्म
अगर हम फिल्म की कहानी की बात करें तो ये काफी दिलचस्प है लेकिन पहले हाफ के बाद ये कमजोर हो जाती है। इसको देखने के बाद उनको दादी नानी की कहानी जूरूर याद आ जाएगी। फिल्म की कमजोर कड़ी इसकी कहानी है जो कुछ खास नहीं है। ऐसी कहानी आपको कई फिल्मों में देखने को मिल जाएंगीं

अभिनय
फिल्म में रॉबर्ट डाऊनी जूनियर एक डॉक्टर के किरदार में कुछ खास नहीं लगे है। क्योंकि दर्शकों ने उनको सुपरहीरो के रोल में देखा है तो ऐस में डॉक्टर का किरदार कुछ जचा नहीं।

फिल्म डूलिटिल आज दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रॉबर्ट डाउनी जूनियर की फिल्म डूलिटिल की कहानी की बात करें तो ये ऐसे इंसान की कहानी है जो अपनी पूरी जिंदगी जानवरों और उनके इलाज में बितता है। दर्शकों ने उनको सुपरहीरो के रोल में देखा है तो ऐस में डॉक्टर का किरदार कुछ जचा नहीं। फिल्म डूलिटिल देखने से पहले जरूर जानें इसका रिव्यू