Kingdom X Review: एक्शन, इमोशन और स्टाइल के साथ विजय देवरकोंडा ने मचाया धमाका, रिव्यु पढ़ने के बाद फिल्म देखने पर हो जाएंगे मजबूर
विजय देवरकोंडा तीन साल बाद अपने एक्शन अवतार में लौट आए हैं। उनकी हालिया फिल्म किंगडम पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में थी। फिल्म के पोस्टर, टीज़र और ट्रेलर ने दर्शकों को इतना प्रभावित किया कि दर्शक इसे देखने के लिए बेताब हो गए। अब आखिरकार आज यानी 31 जुलाई को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है।
विजय देवरकोंडा की नवीनतम फिल्म किंगडम एक जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन और लेखन गौतम तिन्नानुरी ने किया है। लाइगर की असफलता के बाद, दर्शकों ने खुद रिव्यू दिया है कि क्या विजय किंगडम में उसी आकर्षण के साथ वापसी कर पाए हैं या नहीं। आइए आपको बताते हैं कि सोशल मीडिया पर दर्शक किंगडम और विजय देवरकोंडा के अभिनय के बारे में क्या कह रहे हैं।