×

Box Office पर पहले दिन इतना कमा सकती है फिल्म पानीपत

 

इस शुक्रवार यानी 6 दिसंबर को फिल्म पानीपत रिलीज होने वाली है। इस वक्त फिल्म को लेकर काफी चर्चा हो रही है। पानीपत में मुख्य किरदार के तौर पर अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सेनन नजर आएंगे। ये एक पीरियड ड्रामा है जो पानीपत के ऐतिहासिक तीसरे युद्ध पर आधारित है। अभिनेता अर्जुन कपूर मराठा सम्राट सदाशिव रॉव के किरदार में हैं, कृति उनकी पत्नी बनी हैं और संजय अहमद शाह अब्दाली के नकारात्मक किरदार को निभा रहे हैं। अगर हम फिल्म की बात करें तो इसकी कहानी बेहद दिलचस्प हैं। क्योंकि इससे पहले पानीपत के युद्ध पर अब तक कोई फिल्म नहीं बनी है ये पहली फिल्म है। ऐसे में इस ये विषय दर्शकों को आकर्षित कर सकता था। लेकिन पिछले दिनों रिलीज फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की तरफ से कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली है। जबकि आशुतोष गोवारिकर ने अब तक ऐसी कई शानदार फिल्मों का निर्माण किया है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है लेकिन उनके निर्देशन में बनी पानीपत से लोगों को ज्यादा उम्मीदें नहीं हैं। इसके पीछे एक नहीं कई वजह सामने आई है। फिल्म के किरदार। पानीपत के किरदारों की तुलना सजंय लीला भंसाली की फिल्मों पद्मावत, बाजीराव मस्तानी से की जा रही है। अभिनेता रणवीर​ सिंह ने बाजीराव मस्तानी में मराठा सम्राट का किरदार इतनी दमदार तरीके से निभाया है कि अब फिल्म पानीपत में अर्जुन के किरदार से तुलना की जा रही है। ऐसे में अर्जुन रणवीर सिंह के आगे कमजोर साबित हुए हैं। वहीं फिल्म पद्मावत में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीज खिलजी का किरदार इतनी शिद्दत से निभाया है कि संजय दत्त उनके आगे 10 प्रतिशत भी नहीं कर पाए हैं। ऐसे में अभिनेता रणवीर सिंह ने दर्शकों की अपेक्षा ज्यादा बढ़ा दी है।खैर अगर हम ट्रेंड पंडितों बात करें तो उन्होंने इस फिल्म को औसत बताया है। फिल्म पानीपत पहले दिन 7 से 9 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। हालांकि फिल्म के कारोबार को लेकर इसके पहले दिन के आंकड़े आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि ये फिल्म हिट होगी या औसत साबित होगी।

फिल्म पानीपत पहले दिन 7 से 9 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। हालांकि फिल्म के कारोबार को लेकर इसके पहले दिन के आंकड़े आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पानीपत में मुख्य किरदार के तौर पर अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सेनन नजर आएंगे। ये एक पीरियड ड्रामा है जो पानीपत के ऐतिहासिक तीसरे युद्ध पर आधारित है। Box Office पर पहले दिन इतना कमा सकती है फिल्म पानीपत